DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Annual sports competition organized in PM Shri Kendriya Vidyalaya Jehanabad


जहानाबाद के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय  में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इनडोर तथा आउटडोर खेलों में छात्र, छात्राओं ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की शुरुआत छात्र- छात्राओं के रंगमंच मार्च पास्ट से हुई, इससे पहले कलर पार्टी की टीम ने प्राचार्य महोदय का स्वागत किया। सभी टीमों के कप्तान ने हाथ में मशाल लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी का छात्र सुमन ने स्किपिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरा स्थान कक्षा सातवी का छात्र सत्यम ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान कक्षा छठी का पिंकू ने प्राप्त किया। लडको के कबड्डी में सातवी अ के छात्रों ने बाजी मारी, वॉलीबॉल में दसवी के छात्रों ने परचम लहराया। खो- खो में सातवी अ के छात्र, छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य श्री रवींद्र राम ने किया , उन्होंने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के शैक्षणिक सफ़र पर प्रकाश डाला और कहा कि पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों ने शिक्षा ,कला और खेल के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि खेल कूद बच्चों के शारीरिक विकास के लिए काफी आवश्यक है। पूरे प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षक श्री अनमोल चौधरी के द्वारा किया गया I
प्रतियोगिता के दौरान समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों की हौसलाफजाई की इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, साथ ही कक्षा छठी अ एवं ब के छात्र- छात्राओं ने मानव पिरामिड बनाकर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News