DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मायके वाले हत्या का लगा रहे आरोप

Woman dies under suspicious circumstances, parents allege murder


जहानाबाद : जिले में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को टांग दिया गया था। भाई और गांव के लोगों ने दहेज के लिए पहले भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना टेहटा थाना क्षेत्र देवकुली गांव की है।

फोन पर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत हुई है। उसके ससुराल वाले शव को कहीं ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की।काको के पास से शव को बरामद कर लिया गया है।

मृतका के ससुराल वाले पुलिस को देख शव को छोड़कर फरार हो गए। इससे प्रतीत हो रहा है कि महिला के मौत में परिवार वालों की संदिग्ध भूमिका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

वहीं बुधवार को रात हो जाने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका था। आज पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आएगा की घटना के पीछे सच्चाई क्या है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News