DW Samachar – Header
BREAKING

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के खिलाफ भारतीय समाज (बिहार) ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के खिलाफ भारतीय समाज (बिहार) ने किया प्रदर्शन
IMG-20241204-WA0011
Indian society (Bihar) demonstrated against the attack on minorities in Bangladesh.

जहानाबाद: बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख समुदाय पर हो रहे हमलों के विरोध में जहानाबाद के अरवल मोड़ पर राष्ट्रीय भारतीय समाज (बिहार) द्वारा एक जोरदार धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

Digital Women Trust

इस अवसर पर समाज के प्रमुख नेताओं ने कहा कि ऐसे हमले मानवता के खिलाफ हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आंदोलन में मौजूद लोगों ने सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की भी अपील की। इस दौरान कई नारों और बैनरों के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपना रोष प्रकट किया।

इस प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय भारतीय समाज ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे पर समाज पूरी तरह से एकजुट है और न्याय के लिए आवाज उठाता रहेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़