DW Samachar – Header
BREAKING

नदियों में कचरा डालने वालों के विरुद्ध जहानाबाद जिला प्रशासन का कड़ा रुख, सख्त कारवाई के निर्देश

नदियों में कचरा डालने वालों के विरुद्ध जहानाबाद जिला प्रशासन का कड़ा रुख, सख्त कारवाई के निर्देश
Jehanabad District Administration ti take strict a

अगर आप भी नदियों में डालते हैं कचरा तो हो जाइए सावधान, कहीं प्रशासन तक न पहुंच जाए आपकी हरकत के सबूत, दरधा-जमुनी के उद्धार के लिए गंगा समिति की कोशिश जारी।

दरधा और यमुनी नदीयों को गंदगी से बचाने के लिए जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देशानुसार जहानाबाद संगम घाट एवं पटना गया मेन रोड स्थित दरधा नदी के किनारे साफ सफाई को लेकर निरीक्षण किया गया। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार तथा वार्ड पार्षद, नगर परिषद जहानाबाद के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने घाटों का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों को नदी में कचडा न फेंकने के लिए प्रोत्साहित किया।

Digital Women Trust

इस अभियान के दौरान, लोगों को नदी किनारे बसे आम लोगों को भी घर का कचड़ा डस्टबिन में डालने के लिए कहा गया। इसके अलावा, दरधा नदी मेन रोड पूल के दोनों साइड पर मेडिकल एवं होटल संचालकों को भी निदेश दिया गया कि अपने दुकान के सामने डस्टबिन रखें और उसका प्रयोग करें।

इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रबंधन एवं प्रदूषण उपशमन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए जिला स्तर पर एक तंत्र स्थापित करने के लिए गंगा नदी बेसिन पर स्थित जिलों में ‘जिला गंगा समितियों’ का गठन किया गया है।

इस अभियान में संगम घाट के मंदिर पुजारी से भी अनुरोध किया गया कि किसी भी समारोह/आयोजन या अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति को यह आवश्यक रूप से निर्देश दें कि किसी भी प्रकार का कचरा संगम, घाट के आसपास ना फैलाएं। ऐसे करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर जिला प्रशासन को नाम देने के लिए कहा गया। ऐसे व्यक्ति का नाम आने पर जिला प्रशासन के तरफ से आवश्यक एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़