DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: जिले का टॉप 10 अपराधी सुदामा यादव गिरफ्तार

Jehanabad: District’s top 10 criminal Sudama Yadav arrested

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, गया से दबोचा गया 50 हज़ार का इनामी बदमाश

जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल 50 हज़ार के इनामी बदमाश सुदामा यादव को गया से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या, अपहरण और पोक्सो एक्ट में दर्ज हैं मामले सुदामा यादव पर कई गंभीर आरोप हैं। वर्ष 2022 में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जहानाबाद के मिश्र बिगहा निवासी जगदेव प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुदामा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत कुल चार संगीन मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लंबे समय से सुदामा यादव की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी से जिले में अपराध के कई मामलों के खुलासे की उम्मीद है। सुदामा यादव की गिरफ्तारी से कई संगीन मामलों के सुलझने की संभावना है। वह टॉप 10 अपराधियों में शामिल था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News