
बुधवार को पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर आई। पूरा देश भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल जीतने के लिए जश्न के मूड में था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल मैच के लिए अयोग्य करार दे दिया गया है। 50 किलो भारवर्ग के फाइनल में पहुंची विनेश को वजह ज्यादा होने की वजह से ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है। उन्हें कुछ अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने बयान में कहा, भारतीय दल को खेद के साथ महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करनी पड़ रही है। रात भर टीम ने बेहतरीन प्रयास किया। इसके बावजूद आज सुबह उसका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल कोई और टिप्पणी नहीं करेगा। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। विनेश मंगलवार को 3 मुकाबले जीतकर ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी।फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के बाद विनेश ने अपनी मां से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी। विनेश अपनी मां और परिवारवालों से बात करते हुए स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया था। हालांकि, अब वह इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












