शुक्र, अप्रैल 17, 2026

तलवारबाजी में जहानाबाद जिले से दो खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर के टीम में हुआ चयन

In fencing, two players from Jehanabad district were selected in the national level team.

जहानाबाद : तलवारबाजी संघ की टीम आज 5 अगस्त को राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 3-4 अगस्त 24 को खेल कर वापस आई। जहानाबाद जिले से दो खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर किया गया। विक्रम राज अंडर 14 स्वर्ण पदक एवम कुणाल सिंह आर्या अंडर 17 कांस्य पदक पर कब्जा कर अपने आप को राष्ट्रीय स्तर चयन करवा बिहार राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे। जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने कहा की जहानाबाद जिला तलवारबाजी में पिछले साल भी सब जूनियर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इस साल भी स्वर्ण पदक जहानाबाद को प्राप्त हुआ। आगे उम्मीद है स्वर्ण पदक प्राप्त होगा। जहानाबाद जिला लगातार खेल में आगे की ओर विकाश कर रहा है।जहानाबाद जिला प्रशासन और जनता का भी योगदान मिलते रहे और जिला के खिलाड़ी अग्रसर बढ़ते रहेंगे। जहानाबाद सचिव अन्नू शक्ति सिंह जिला कोच वेद प्रकाश रंजन एवम जिला मैनेजर संजय कुमार सिंह को बिहार खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार सिंह तथा भारतीय संघ के उपाध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद जी ने मेमोंटो दे कर सम्मानित भी किया है। सचिव ने कहा की बहुत अहम सूचना है जहानाबाद जिले के वाशियो के लिए 10-8-24 को खेल भवन में बिहार सरकार के द्वारा तलवारबाजी खेल का एकलव्य सेंटर का चयन ट्रायल रखा गया है जिसमें 12 वर्ष से 17 वर्ष लड़के लड़कियां आकर ट्रायल दे सकते है जिन का चयन होगा बिहार सरकार रहना ,खाना,पड़ना और खेलना सब सरकार करेगी। संपर्क के लिए जिला खेल कार्यालय एवम तलवारबाजी संघ के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News