शुक्र, अप्रैल 17, 2026

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच ने तलाक का किया ऐलान, दोनों हुए अलग

Hardik Pandya and Natasa Stankovic announce separation
Hardik Pandya and Natasa Stankovic announce separation

भारत के ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविच के शादी की टूटने की खबरें आईपीएल के दौरान से हीं जोरो पर थी। वहीं अब इस से जुड़ी खबर सामने आई है जिसके अनुसार अब हार्दिक पंड्या और नताशा का तलाक हो गया है। इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इस चौंकाने वाली खबर का ऐलान किया। हार्दिक पंड्या ने फैंस को जानकारी दी कि वो 4 साल की शादी का अंत कर रहे हैं। हार्दिक और नताशा ने मिलकर ये फैसला लिया है कि उन्हें अब अलग हो जाना चाहिए. हार्दिक ने बताया कि उन दोनों ने इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन अंत में दोनों ने एक-दूसरे के भले के लिए ही ये फैसला लिया। हार्दिक ने बताया कि तलाक का फैसला बेहद ही मुश्किल था क्योंकि उन्होंने साथ में खुशियां बांटी, अच्छे और बुरे समय में एक दूसरे का साथ दिया, वो एक परिवार की तरह रहे।

Hardik Pandya and Natasa Stankovic announce separation

4 साल पहले हुई थी शादी

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच की शादी मई, 2020 में हुई थी। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी। जुलाई 2020 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम अगस्त्य है। बेटे के जन्म के तीन साल बाद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच ने इसी साल फरवरी 2024 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से फिर धूमधाम से शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News