
आज टी20 विश्व कप 2024 का सबसे रोमांचक मैच होने वाला है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहने वाली हैं। हालांकि भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रहीं है और आज इसका परिणाम सामने होगा।
बता दें कि इस साल भारत ने चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और चारों में जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने इस साल सोलह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें से टीम ने पांच जीते हैं, जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं आज के इस विश्व कप में भारतीय टीम का दारोमदार उसके दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों पर है। पिछले मैच की तरह कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत करते हुए दिख सकते हैं। इन दोनों ने भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित ने पिछले मैच में टी20 विश्व कप हजार रन पूरे किए थे और ऐसा करने वाले विराट और महेला जयवर्धने के बाद दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने थे। रोहित भारत के लिए 2007 से लेकर अब तक सारे टी20 विश्व कप खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
कब, कहां और किस चैनल पर देख सकते हैं आज का प्रसारित होने वाला मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। आज रात 7 बजे से मैच का प्रसारण सुरु हो जायेगा। पहले टॉस और पर 8 बजे से मैच सुरु हो जायेगी। मैच का अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे। इसके अलावा आप लैपटॉप और मोबाइल पर भी आज का मैच देख सकते हैं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












