
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए मुश्किल कम होती नहीं दिख रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस अभी उबर भी नहीं पाई थी कि आज लखनऊ हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एक नोटिस जारी कर दिया और रायबरेली सांसद को मार्च के आखिरी हफ्ते में लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होने के आदेश दे दिए
क्या था मामला:
आपको ज्ञात हो कि पिछले वर्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना पर एक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था ‘लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या क्या पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में एक बार भी सवाल नहीं पूछेंगे।
इसके बाद लखनऊ कोर्ट (Lucknow Court) में सीमा सड़क संगठन के पूर्व निदेशक री. उदय शंकर श्रीवास्तव द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ एक याचिका दायर की गई जिसमें कहा गया है कि “16-12-2022 को अपनी भारत जोडो यात्रा के दौरान की जा रही पदयात्रा के समय राहुल गाँधी ने विभिन्न मीडिया कर्मियों एवं विशाल जन समूह के समक्ष दिनाँक 09-12-2022 को अरूणाचल प्रदेश की सीमा पर भारतीय सेना व चीनी सेना के मध्य हुयी झड़प के सम्बन्ध में यह कहा गया कि “लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या-क्या पूँछेगें, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में एक भी सवाल नहीं पूँछेगें। राहुल गाँधी का यह कथन कि चीनी सैनिक, भारतीय सेना को पीट रहे हैं, से उसे बहुत आघात लगा, क्योंकि यह कथन सत्य नहीं है।


इस सम्बन्ध में भारतीय सेना का आधिकारिक बयान 12 दिसम्बर, 2022 को आया जिसमें कहा गया कि चीनी सेना भारतीय सीमा में अतिक्रमण कर रही थी जिसका भारतीय सेना द्वारा मुँह तोड़ जवाब दिया गया जिससे चीनी सेना अपने क्षेत्र में वापस चली गयी। दोनों पक्षों को मामूली चोटें आयी। राहुल गाँधी उपरोक्त बयान हंसते-हंसते दे रहे थे। राहुल गाँधी के उपरोक्त बयान के बाद से लोग, मेरे ऊपर कटाक्ष करते हैं, सेना के अन्य सदस्यों द्वारा भी यह बताया गया कि वे लोग भी मेरी जैसी ही प्रताड़ना झेल रहे हैं। अतः राहुल गाँधी को उनके वक्तव्य के कारण मेरी, सेना एवं सैनिकों के परिवार की मान-हानि हुई है जिसके लिये तलब कर दण्डित किया जाये।”
जिसके बाद लखनऊ कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आज नोटिस जारी कर दिया है इस नोटिस के अनुसार राहुल गांधी को लखनऊ के विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में 24 मार्च 2025 को पेश होना होगा।
फिलहाल सांसद राहुल गांधी या कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

















