
गया सीबीएसई 12वीं में शांति निकेतन एकेडमी के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। विद्यालय स्तर पर शौम्या आर्यन 95 प्रतिशत अंक कामर्स शिवम कुमार 95 प्रतिशत अंक आर्टस, हरसीता राज 94 प्रतिशत आर्टस,एश्वर्या नारायण 92 प्रतिशत आर्टस, मो० माज अली हैदर 90 प्रतिशत साइंस, वैभव कुमार 90 प्रतिशत आर्टस, सानु कुमारी 89 प्रतिशत साइंस, मानसी कुमारी 89 प्रतिशत कार्मस कर परचम लहराया है। 50 छात्रों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय परीक्षा परिणाम शानदार रहा तथा विद्यालय शत-प्रतिशत छात्र सफल रहे। विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम तथा सही मार्गदर्शन से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र के उत्कृष्ट सफलता के लिए छात्रों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों की लगनशीलता का आभार प्रकट किया है। इसके साथ शिक्षकों को अब वर्ग 11 वीं में नामांकन लेने वाले छात्रों को बेहत्तर शिक्षा एवं 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम मिले इस लिए बेहतर योजना पर काम करने का मौका दिया है। विद्यालय उच्च शिक्षा में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












