DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शुक्र, अप्रैल 17, 2026

जहानाबाद से कराटे मार्शल आर्ट के 7 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के शिविर का हिस्सा बनने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना

जहानाबाद  कराटे मार्शल आर्ट्स के सात खिलाड़ी आज दिनांक 29-12-23 को आमा क्लब से आर्या मार्शल आर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में यूनिवर्सल शोतो कान कराटे डू बिहार की टीम राष्ट्रीय स्तर शिविर के लिए हिमाचल प्रदेश पपरोला बैजनाथ के लिए  रवाना हुई। राष्ट्रीय स्तर शिविर का आयोजन 1-1-24 से 5-1-24 तक किया गया है।

यूनिवर्सल शोतो कान कराटे डू बिहार के मुख्य तकनीकी प्रशिक्षक कुओशी अन्नू शक्ति सिंह ने कहा की इस शिविर में कराटे के सभी खिलाड़ियों को काटा तथा कुमिते का एडवांस तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर सके।

रवानगी के समय संस्था के और भी खिलाड़ी एवम खेल प्रेमी भी मौजूद थे। रवानगी के समय कोच प्रशिक्षक अणुशक्ति सिंह ने कहा कि अब ज़माना दूसरा है अगर बच्चों को शुरू से खेल कूद के प्रति गंभीर बनाया जाय तो सफलता खुद ही बच्चों के कदम चूमेगी।।प्रशिक्षण के समय हिमाचल जाने के समय खिलाड़ियों का उत्साह देखते बन रहा था,पूरी उम्मीद पूरे विश्वास के साथ जहानाबाद से सात मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए।

*राष्ट्रीय स्तर शिविर हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित है
1.विक्रम राज, 2.कुणाल सिंह आर्या, 3.नैना कुमारी, 4. अमित कुमार, 5. आशीष कुमार, 6. वेद प्रकाश रंजन तथा 7. रमाशिस कुमार जो सहरसा जिले के है।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News