DW Samachar – Header
BREAKING

अमेरिका के इलिनॉइस में आंधी-तूफान से कई गाड़ियां भिड़ी, 6 लोगों की मौत, 30 घायल, वीडियो

अमेरिकी राज्य इलिनॉइस में सोमवार को डस्ट स्टॉर्म के कारण इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां भिड़ गईं। इस दुर्घटना में करीब 60 कारें नष्ट हो गईं। वहीं 6 लोगों की मौत हो गई। इलिनॉइस पुलिस के मुताबिक 30 से ज्यादा घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के शिकार 30 … Read more

6-dead-dozens-hospitalized-after-blinding-dust-storm-in-Illinois
6 dead, dozens hospitalized after blinding dust storm in Illinois, Video
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमेरिकी राज्य इलिनॉइस में सोमवार को डस्ट स्टॉर्म के कारण इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां भिड़ गईं। इस दुर्घटना में करीब 60 कारें नष्ट हो गईं। वहीं 6 लोगों की मौत हो गई। इलिनॉइस पुलिस के मुताबिक 30 से ज्यादा घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के शिकार 30 से ज्यादा घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जिनमें बच्चा से लेकर बुजर्ग तक शामिल है। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

6 dead, dozens hospitalized after blinding dust storm in Illinois

ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बवंडर के वक्त हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टकराने के बाद कई गाड़ियां एक दूसरे पर चढ़ गईं। सेंट लुइस से 75 मील (120 किलोमीटर) नॉर्थ में मोंटगोमरी काउंटी में हाईवे दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया। सेंट लुइस मौसम विभाग के मुताबिक ये धूल भरी आंधी नई जुताई वाले खेतों और उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं के मिलने से बनी। जिसकी रफ्तार 40 से 45 मील प्रति घंटे थी। यही वजह रही विजिबलिटी कम हो गई और गाड़ियां भिड़ गईं। मौतों की संख्या के बारे में अभी कोई जाानकारी सामने नहीं आई है।

Digital Women Trust
Dust storm leads to catastrophic 100+ vehicle pileup with multiple severe to critical injuries Farmersville Illinois.

सोशल मीडिया पर धूल भरी आंधी की वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि हाइवे पर गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ी हुईं हैं। धूल के कारण कुछ भी स्पष्ट तौर पर देख पाना संभव नहीं है। बता दें कि अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, वैसे तो टॉरनेडो दुनिया में कभी आ सकते हैं, लेकिन अमेरिका में ये सबसे ज्यादा संख्या में आते हैं। अमेरिका में ही सबसे ज्यादा टॉरनेडो कांसस, ओकलाहोमा, टेक्सास जैसे मैदानी इलाकों में ज्यादा आते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़