DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद पेंशनर समाज द्वारा 42 वां पेंशन दिवस का आयोजन

जहानाबाद पेंशनर समाज द्वारा 42 वां पेंशन दिवस का आयोजन
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; highlight: true; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0120,0.0000;
brp_del_sen:0.0600,0.0000;
motionLevel: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 33;
42nd Pension Day organized by Jehanabad Pensioner Society

जहानाबाद पेंशनर समाज द्वारा 42 बां पेंशन दिवस का आयोजन स्थानीय पेंशन भवन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पेंशनर समाज के अध्यक्ष पशुराम शर्मा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पेंशनर समाज के सचिव ने बताया कि पेंशनरों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी एवं आज के बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि पुराना पेंशन चालू किया जाए एवं गाड़ी भाड़ा में 40 प्रतिशत का छूट दिया जाए एवं निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा एवं जहानाबाद स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक थे एवं मंच संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया।

Digital Women Trust

पेंशनरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिनमें समय पर पेंशन वितरण, महंगाई राहत भत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव मुख्य रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर समाज ने सरकार से पेंशन वितरण प्रणाली को सुगम बनाने और पेंशनरों के स्वास्थ्य बीमा का विस्तार करने की मांग की।
बैठक में 80 वर्ष के ऊपर के पेंशनरों को गीता, अंगवस्त्र ,माला,कलम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र शर्मा द्वारा दिया गया। इस आयोजन में मदन मोहन सिंह,रामचंद्र शर्मा , राम जी पांडेय, राम सुरेश शर्मा सहित जहानाबाद के सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़