उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, एवलॉन्च में फंसे ट्रैकर्स, मदद के लिए बुलाई गई सेना

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) का प्रशिक्षण दल द्रोपदी का डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास (ग्लेशियर के बीच में बड़ी दरार) में फंस गया है।
इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करके सेना से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा, ‘द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।’
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है, सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
Spoke to CM Uttarakhand, Shri @PushkarDhami and took stock of the situation. Rescue operations are underway to help the mountaineers who are still trapped.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 4, 2022
I have instructed the IAF to mount the rescue and relief ops. Praying for everyone’s safety and well-being. 2/2
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












