DW Samachar – Header
BREAKING

2022 Delhi Municipal Corporation election Big Breaking: निगम चुनावो को लेकर दिल्ली बीजेपी की पहली लिस्ट जारी।

2022 Delhi Municipal Corporation election Big Breaking
BJP
BJP
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

निगम चुनावो को लेकर दिल्ली बीजेपी की पहली लिस्ट जारी।

232 उम्मीदवारो के नाम हुए जारी

Digital Women Trust

9 पूर्व मेयर को मिला टिकट

52 पूर्व पार्षदों को मिला टिकट

3 डॉक्टर

4 जिला अध्यक्ष को मिला टिकट

26 पूर्वाचल को मिला टिकट

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज आगामी नगर निगम चुनाव के लिए 232 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें 126 महिलाएं हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की संतुष्टि के साथ जारी इस सूची में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और हम कह सकते हैं कि दिल्ली भाजपा ने समाज के सभी वर्गों से उत्कृष्ट प्रत्याशी छांट कर दिल्ली नगर निगम में जनता की सेवा के लिए समर्पित किए हैं।

पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर एवं दिल्ली भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की जनता का पिछले 15 सालों से आशीर्वाद मिल रहा है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली भाजपा चौथी बार भी निगम का चुनाव बड़े बहुमत से जीतते हुये लोगों की सेवा करेगी।

आज जारी सूची में पार्टी ने 9 पूर्व महापौरों, 52 पूर्व पार्षदों, 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के आलावा दो प्रदेश पदाधिकारियों, 4 जिला अध्यक्षों के साथ ही तीन डाक्टरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रत्याशी चुनते हुए उनके सेवा भाव के साथ ही विभिन्न रायशुमारी एवं सर्वे में उनकी लोकप्रियता पर भी ध्यान दिया है।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि उम्मीदवारों में 23 पंजाबी, 21 वैश्य, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 1 सिन्धी, 2 उत्तराखंडवासी के साथ ही 7 सिख, 3 मुस्लिम एव 1 जैन समाज के कार्यकर्ता को सेवा का मौका दिया है। इसके आलावा पार्टी ने 1 बलाई, 2 भूमिहार, 2 धानक, 3 धोबी, 1 कश्यप, 1 कायस्थ, 2 कोली, 1 कुशवाह, 1 लोहार, 1 सैनी, 1 सुनार, 2 स्वर्णकार समाज से जुड़े उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को भी आज की सूची में स्थान दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़