DW Samachar – Header
BREAKING

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे के बाद 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

11 vehicles collided with each other after a horrific accident on Mumbai-Pune Expressway, 4 people injured, watch video
11 vehicles collided with each other after a horrific accide
11 vehicles collided with each other after a horrific accident on Mumbai-Pune Expressway, 4 people injured, watch video
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आज दोपहर हुए भीषण हादसे में 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है। मौके पर रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर गाड़ियों में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला। मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची।

11 vehicles collided with each other after a horrific accident on Mumbai-Pune Expressway, 4 people injured, watch video

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ कारों और ट्रक को आपस में टकराए देखा जा सकता है। साथ ही एक एसयूवी को कार के ऊपर चढ़े देखा जा सकता है। मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है। हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

Digital Women Trust
11 vehicles collided with each other after a horrific accident on Mumbai-Pune Expressway, 4 people injured, watch video

इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। इसकी वजह से पुणे से मुंबई की तरफ आ रहे ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया। मौके पर आला प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। घटना के बाद पुणे से मुंबई आ रहे तमाम लोग एक्सप्रेसवे पर फंस गए। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके बाद उसके पीछे चल रही सभी गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और वो आपस में टकरा गईं। पुलिस इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस कार के चालक ने एक्सप्रेस वे के बीचो-बीच ब्रेक क्यों लगाया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़