DW Samachar – Header
BREAKING

कोरोना की दवा 2-डीजी 990 में मिलेगी, संक्रमित मरीजों की पहुंच में रहेगी कीमत

देश में जैसे-जैसे कोरोना के केस कम होते जा रहे हैं वैसे ही दवा और वैक्सीनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अभी तक को कोवीशील्ड, कोवैक्सीन के साथ रूस की स्पूतनिक वी प्रयोग के लिए तैयार है। इसके साथ जल्द ही भारत में 4 विदेशी वैक्सीन और भी आने वाली है । पिछले … Read more

whatsapp-image-2021-05-28-at-5.10.58-pm

देश में जैसे-जैसे कोरोना के केस कम होते जा रहे हैं वैसे ही दवा और वैक्सीनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अभी तक को कोवीशील्ड, कोवैक्सीन के साथ रूस की स्पूतनिक वी प्रयोग के लिए तैयार है। इसके साथ जल्द ही भारत में 4 विदेशी वैक्सीन और भी आने वाली है । पिछले दिनों कॉकटेल एंटीबॉडी दवा भी लॉन्च की गई थी। महामारी के उपचार के लिए पिछले दिनों लॉन्च की गई 2-डीजी दवा की तय कर दी गई है । इसका उत्पादन कर रही डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी ने शुक्रवार को बताया कि 2-डीजी के एक पाउच की कीमत 990 रुपये रखी गई है। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ही सरकारी अस्पतालों को इसकी खरीद पर छूट दी जाएगी। 2-डीजी दवा को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ने रेड्डीज लैबोरेटरी की मदद से तैयार किया है। शुरुआती ट्रायल में पता चला था कि इससे मरीज के ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार होता है। दवा पाउडर के रूप में मिलती है। इसे पानी में घोलकर मरीज को पिलाना होता है। ये दवा सीधे उन कोशिकाओं तक पहुंचती है जहां संक्रमण होता है और वायरस को बढ़ने से रोक देती है। लैब टेस्टिंग में पता चला कि ये कोरोना वायरस के खिलाफ काफी प्रभावी है। डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई कोरोना दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी की गई। डॉ रेड्डीज लैब ने इसे जारी किया। इस खेप में 2डीजी दवा के 10,000 सैशे जारी किए गए। जानकारी के मुताबिक अब ये दवा बाजार में भी उपलब्ध हो सकेगी। कोविड-19 की दूसरी लहर से देश में जारी संघर्ष के बीच डीआरडीओ की ओर से विकसित की गई ये दवा 2-डीजी की पहली खेप 17 मई को जारी की गई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़