पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को किया गया गिरफ्तार ,प्रवासियों को घर भेजने के लिए कर रहे थे धरना प्रदर्शन

https://platform.twitter.com/widgets.jsWe have just been arrested by the Delhi Police.
— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) May 18, 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा लगातार वीडियो जारी कर प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सरकार से मांग करते नजर आ रहें थें,लेकिन जब उनकी बातों पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया तब आज राजघाट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दिलीप कुमार भी धरने में शामिल हुए ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का कहना है कि किसी भी तरह इन प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारी साधारण सी मांग है कि सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी दी जाए कि वे अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का उपयोग करके इन प्रवासी श्रमिकों को सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाएं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वह धरने पर बैठे रहेंगे।
पूरे देश में लागू लॉकडाउन जारी है और इस दौरान धरना और प्रदर्शनों पर प्रतिबंधित है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












