DW Samachar – Header
BREAKING

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, अन्नू रानी भी फाइनल में

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है।नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका के यूजीन में चल रही प्रतियोगिता में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर की दूरी … Read more

20220722_095138
World Athletics Championships 2022 : Neeraj Chopra, Annu Rani enter javelin final
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है।
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका के यूजीन में चल रही प्रतियोगिता में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर की दूरी तय की और फाइनल में जगह बनाई है।
इस चैंपियनशिप में नीरज के अलावा भारत के रोहित यादव ने भी फाइनल में जगह बना ली है। रोहित ने 80.42 मीटर की दूरी तय की है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार 24 जुलाई को होने वाला है।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में 24 साल के नीरज के अलावा 34 अन्य एथलीट शामिल हुए थे। सभी को दो ग्रुप में रखा गया था। नीरज पहले ग्रुप में थे और रोहित को ग्रुप बी में रखा गया था। नीरज ने अपने करियर का तीसरा बेस्ट थ्रो करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। नीरज और रोहित सहित कुल 12 खिलाड़ियों ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बनाई है। चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च ने भी पहली ही कोशिश में 85.23 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई है ।

Digital Women Trust

अन्नू रानी भी फाइनल में पहुचीं

भारत की अन्नू रानी पहले ही महिला वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार जैवलिन थ्रो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। क्वालीफाइंग राउंड में अन्नू ने शुरुआत में साधारण प्रदर्शन किया था और प्रतियोगिता से बाहर होने की कगार पर थीं, लेकिन अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने 59.60 मीटर की दूरी तय की और फाइनल में जगह बना ली। दूसरे ग्रुप के क्वालीफिकेशन राउंड में अन्नू पांचवें स्थान पर रहीं और दोनों ग्रुप के शीर्ष आठ एथलीट में रहकर फाइनल में जगह बनाई। 29 साल की अन्नू का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63.82 मीटर रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़