DW Samachar – Header
BREAKING

Asia Cup 2022: तो क्या वी वी एस लक्ष्मण ही होंगे एशिया कप में भारत के हेड कोच?

एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया UAE पहुंच गई है। साथ ही पहुँच चुकी है इंडिया की सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान। क्योंकि एक तस्वीर विराट कोहली और बाबर आजम का सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके साथ ही एक और खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है। वह खिलाड़ी हैं एनसीए … Read more

20220825_103810
VVS Laxman named interim head coach of team India for Asia Cup 2022
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया UAE पहुंच गई है। साथ ही पहुँच चुकी है इंडिया की सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान। क्योंकि एक तस्वीर विराट कोहली और बाबर आजम का सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके साथ ही एक और खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है। वह खिलाड़ी हैं एनसीए हेड वी वी एस लक्ष्मण। लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे से सीधे दुबई पहुँचे हैं। अभी तक उनको नेशनल टीम के साथ सिर्फ राहुल द्रविड़ के फिलर के तौर पर देखा जा रहा था क्योंकि वे टीम इंडिया के कोच के रूप में जिम्बाब्वे दौरे पर थे।

लेकिन उनका दुबई में आना इस बात का संकेत भारत के लिए थोड़ा निराशाजनक जरूर है। निराशाजनक इसलिए नहीं कि लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे बल्कि निराशाजनक इसलिए क्योंकि राहुल द्रविड़ शायद अभी फिलहाल शुरुआती मैचों में भारत के साथ नहीं जुड़ पाएंगे।कुछ दिन पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई थी। हेड कोच राहुल द्रविड़ का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ भारत का पहला मुकाबला होगा। इतनी जल्दी उनका रिकवर होना बहुत ही मुश्किल है। इसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि अब एशिया कप में टीम की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को मिलेगी। अब कुछ ऐसा ही सुनाई भी दे रहा है।

Digital Women Trust

BCCI ने अभी तक कोई ऑफिसियल ऐलान नहीं किया है लेकिन मिली खबरों के अनुसार अब एशिया कप में टीम इंडिया के साथ कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण होंगे। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है। फिलहाल लक्ष्मण कितने मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे यह समय बताएगा। क्योंकि राहुल द्रविड़ मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद ही वो यूएई के लिए उड़ान भरेंगे। अब देखना होगा कि इस पर आगे क्या फैसला लिया जाएगा।

खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है और राहुल द्रविड़ को फिलहाल आइसोलेशन में भेजा गया है। वीवीएस लक्ष्मण पहले भी कई दौरों पर हेड कोच बनकर गए है। शुरूआत उन्होंने आयरलैंड दौरे से की थी। अब भारत की दो टीमें बन चुकी है। कई दौरों पर बी टीम को भेजा जा रहा है। सीनियर खिलाड़ियों को इस वजह से आराम मिल जा रहा है। इसके तरत हेड कोच को भी बदला जा रहा है। वीवीएस लक्ष्मण ने अभी तक एक कोच के तौर पर अच्छा काम किया है। अगर उन्हें एशिया कप के लिए हेड कोच बनाया जाएगा तो फिर टीम इंडिया को जरूर फायदा मिलेगा।

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़