DW Samachar – Header
BREAKING

Visakhapatnam will be Andhra Pradesh’s new capital, says CM Jagan Reddy

आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी विशाखापट्टनम, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने की घोषणा जल्द ही विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने घोषणा करते हुए कहा कि विशाखापट्टनम जल्द ही राज्य की राजधानी बनने जा रहा है। राजधानी दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम रेड्डी ने एक … Read more

Visakhapatnam will be Andhra Pradesh's new capital, says CM Jagan Reddy

आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी विशाखापट्टनम, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने की घोषणा

Visakhapatnam will be Andhra Pradesh's new capital, says CM Jagan Reddy
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जल्द ही विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने घोषणा करते हुए कहा कि विशाखापट्टनम जल्द ही राज्य की राजधानी बनने जा रहा है। राजधानी दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम रेड्डी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को विशाखापट्टनम आमंत्रित करने आया हूं जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रहा है। मैं भी आने वाले महीनों में विशाखापट्टनम में शिफ्ट हो जाऊंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हम 3 और 4 मार्च को विशाखापट्टनम में एक वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। मैं आप सभी को व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए आया हूं। बता दें कि इससे पहले 23 अप्रैल 2015 को चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा सरकार ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की अगली राजधानी घोषित किया था।


इसके बाद 2020 में जगन सरकार ने ही आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होने की बात कही थी। इनमें अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल का नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया था और अमरावती को ही राजधानी बनाने की बात कही थी। साल 2014 में तेलंगाना के अलग होने के बाद कुछ समय तक हैदराबाद दोनों राज्यों की राजधानी थी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़