DW Samachar – Header
BREAKING

धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से 10 महिलाएं और 3 बच्चे समेत 14 की मौत

झारखंड के धनबाद शहर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दुखद हादसा हुआ। शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई है और चीख-पुकार की आवाज शुरू … Read more

20230201_003343
14 Dead and mre than 50 injured After Massive Blaze Engulfs Ashirwad Apartment in Dhanbad
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

झारखंड के धनबाद शहर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दुखद हादसा हुआ। शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई है और चीख-पुकार की आवाज शुरू हो गई। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। देर रात तक राहत बचाव कार्य जारी रहा। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है जिनमें दस महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। यह जानकारी धनबाद के डिप्टी कमीश्नर की ओर से दी गई है। हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर आग लगने की यह घटना हुई है, जहां 50 से ज्यादा फंसे लोगों को मंगलवार देर रात तक रेस्क्यू किया जा चुका है।

Digital Women Trust

एसएसपी धनबाद संजीव कुमार ने बताया कि अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अपार्टमेंट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग मौजूद थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है।

14 Dead and more than 50 injured After Massive Blaze Engulfs Ashirwad Apartment in Dhanbad

जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। आग किस कारण से लगी है यह अभी सामने नहीं आ पाया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेंडर फटने की वजह से आग लगना बताया गया है, तो वहीं कहा यह भी जा रहा है कि तीसरे तल पर दीपक की लौ के कारण आग लगी और वह नीचे-ऊपर के तलों पर फैल गई। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़