
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
विराट कोहली जब से एक छोटे ब्रेक के बाद वापस आये हैं मानो उनके बल्ले से रन और रिकॉर्ड की भरमार लग गई है। आते ही विराट कोहली ने पहले टी20 मैच में रन बरसाये उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ अपने तीन साल बाद शतक जड़ा। फिर क्या था विराट कोहली – द चेस मास्टर/ द रन मास्टर्स की वापसी हो चुकी थी। मौजूद सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ कर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घरेलू शतकों की बराबरी की तो सीरीज खत्म होते होते उन्हें पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली भारत मे खेलते हुए सबसे अधिक 21 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में आज विराट ने जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। कोहली अब पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली विश्व मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हो गये है। कोहली ने जयवर्धने के साथ धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। आज विराट कोहली ने 166 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमे उन्होंने आठ छक्के जड़े, जो कि विराट कोहली के द्वारा किसी भी एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान बना दिया इससे पहले कोहली ने एक इनिंग में सबसे अधिक 7 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही कोहली के द्वारा बनाये गए 166 रन उनके खुद के द्वारा बनाया गया सर्वाधिक दूसरा निजी स्कोर है। यह कोहली का 46वां एकदिवसीय शतक था।



श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का यह 10वां शतक था, जो किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज में भी कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका एवरेज 50 से ऊपर है और सबसे कम मैचों में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है।
श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे विराट कोहली का 268वां मैच था।
भारत की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 390 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम महज 73 रनों पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत की तरफ से मो सिराज ने 4 विकेट लिए तो वही मो शामी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। भारत ने यह मैच 317 रनों से जीता और साथ इस सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा जमाया।
इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी दिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












