DW Samachar – Header
BREAKING

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्रीज की एक्ट्रेस दलजीत कौर नहीं रहीं, कई फिल्मों में निभाई यादगार भूमिका

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्रीज की सुपरहिट एक्ट्रेस रहीं दलजीत कौर का निधन हो गया है। 69 साल की आयु में अभिनेत्री दलजीत कौर ने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री के निधन पर पंजाब फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है। ‌बता दें कि दलजीत कौर ने कई पंजाबी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। इसके … Read more

IMG-20221118-WA0028
Veteran Punjabi actor Daljeet Kaur passes away
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्रीज की सुपरहिट एक्ट्रेस रहीं दलजीत कौर का निधन हो गया है। 69 साल की आयु में अभिनेत्री दलजीत कौर ने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री के निधन पर पंजाब फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है। ‌बता दें कि दलजीत कौर ने कई पंजाबी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। इसके साथ उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी भूमिका निभाई। एक्ट्रेस के निधन से फैंस शोक में हैं। दलजीत कौर का निधन गुरुवार को लुधियाना में हुआ। एक्ट्रेस के कजिन हरिंदर सिंह खंगुरा के मुताबिक, 69 साल की दलजीत पिछले 3 सालों से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रही थीं। पिछले 1 साल से दलजीत डीप कोमा में थीं। एक्ट्रेस का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। दलजीत कौर पंजाबी सिनेमा की शान थीं। उनकी हिट फिल्मों में मामला गड़बड़ है, पटोला, सईदा जोगन, सरपंच, सैदा जोगन, की बनू दुनिया दा, पुत जट्टां दे शामिल हैं। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद कौर ने 1976 में ‘दाज’ फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था। दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जबकि पंजाबी में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। दलजीत कौर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘पूत जट्टां दे’ (1983), ‘मामला गड़बड़ है’ (1983), ‘की बनू दुनिया दा’ (1986), ‘पटोला’ (1988) और ‘सईदा जोगन’ (1979) शामिल हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़