भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दिया है। हालांकि पिछले छह सालों से वे भारतीय टीम का हिस्सा नही बन पाये थे। वह सिर्फ आपीएल में ही अलग अलग फ्रेंचाइजी टीमों के साथ खेलते दिख रहे थे। आपीएल के अलावा हरभजन सिंह टीवी पर बतौर कमेंटेटर दिखाई देते रहते हैं।
All good things come to an end and today as I bid adieu to the game that has given me everything in life, I would like to thank everyone who made this 23-year-long journey beautiful and memorable.
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 24, 2021
My heartfelt thank you 🙏 Grateful .https://t.co/iD6WHU46MU
उन्होंने पिछला एवं अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला वर्ष 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुम्बई में खेला था वहीं उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच वर्ष 2015 श्रीलंका के खिलाफ गले में खेला था। उन्होंने शुक्रवार (24 दिसंबर) को सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान किया। हरभजन सिंह दुनिया के सबसे सफल ऑफ स्पिनर गेंदबाजों में शुमार हैं। उन्होंने भारत के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरभजन किसी आईपीएल टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











