DW Samachar – Header
BREAKING

UPPSC PCS Result 2021: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2021 के रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द, जारी किये नये आदेश

Allahabad High Court canceled the result of UP PCS Pre Exam 2021
Allahabad High Court canceled the result of UP PCS Pre Exam 2021
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UPPSC PCS के नतीजे को रद्द करने की घोषणा की है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ये फैसला एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है। जिसके बाद अब इस परीक्षा के परिणाम फिर से जारी किए जाएंगे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ये भी आदेश दिया कि इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए और एक महीने के अंदर मेन्स एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएं।

जानें क्या है पूरा मामला:

Digital Women Trust

दरअसल में इस परीक्षा में पूर्व सैनिकों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई थी लेकिन इसमें ग्रुप ए और बी को हटा दिया गया था। इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिक दायर की गई थ, जिसके बाद सरकार का जवाब था कि वे इस बारे में विचार कर रहे हैं।

हालांकि इसके बाद नियम में बदलाव हुआ और ग्रुप बी को इसमें शामिल कर दिया गया। इसकी सूचना 10 मार्च 2021 के गजट में प्रकाशित हई और पीसीएस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2021 थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि अधिसूचना जारी होने के बाद भी पूर्व सैनिकों को इसका फायदा नहीं दिया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़