
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार दुर्गा पूजा सप्तमी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहाँ एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक बच्चे और महिला की मौत हो गई। इस घटना के द्वारा लगभग 64 अन्य लोग झुलस गए जिनमें से गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया है। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया।
दरअसल में रविवार रात सप्तमी पूजा के दौरान औराई स्थित नारथुआ गांव के इस पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरा पंडाल आ गया। आग पर काबू पाने के लिए मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गई थी। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। इस मामले की जांच के लिए 4 सदस्यों की टीम गठित की गई है।
सीएम योगी ने दिए समुचित इलाज के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में झुलसे सभी लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












