DW Samachar – Header
BREAKING

Two IAF fighter jets crash near Madhya Pradesh’s Morena, one pilot killed

दुखद हादसा: मुरैना में दो फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज आपस में टकराए, भरतपुर में भी चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत बचाव जारी भारत और सेना के लिए आज बहुत ही खराब दिन रहा। देश के दो फाइटर प्लेन आपस में टकरा गए। वहीं राजस्थान के भरतपुर में भी एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय … Read more

two iaf fighter jets crash near madhya pradesh’s morena, one5476233495982595487.

दुखद हादसा: मुरैना में दो फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज आपस में टकराए, भरतपुर में भी चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत बचाव जारी

Two IAF fighter jets crash near Madhya Pradesh’s Morena, one pilot killed
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत और सेना के लिए आज बहुत ही खराब दिन रहा। देश के दो फाइटर प्लेन आपस में टकरा गए। वहीं राजस्थान के भरतपुर में भी एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना के दो फाइटर प्लेन मध्यप्रदेश में क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया । दोनों विमानों ने शनिवार सुबह ग्वालियर से उड़ान भरी थी और वे अभ्यास कर रहे थे, इसी दौरान आपस में टकराने के कारण बड़ा हादसा हो गया, दोनों प्लेन मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गिरे हैं, हादसे में दो पायलट घायल हो गए हैं, वहीं एक लापता बताया जा रहा है। ये दोनों विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 हैं।

बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमानों ने शनिवार सुबह ग्वालियर से उड़ान भरी थी और वे सुबह करीब 10 बजे मुरैना जिले में कोलारस के समीप पहाड़गढ़ के जंगलों में गिरे, प्लैन क्रैश होने की खबर मिलते ही हडक़ंप मच गया है। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, हादसा को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुरैना से अभ्यास के लिए उड़ान भरने वाले ये दोनों विमान आपस में टकरा गए लेकिन डिफेंस सूत्रों का कहना है कि यह अभी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। इंडियन एयरफोर्स सूत्रों ने कहा कि कोर्ट ऑफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या दोनों विमान हवा में टकराए हैं या नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुखोई-30 में दो पायलट थे जबकि मिराज-2000 में एक पायलट था।

Digital Women Trust

बताया जा रहा है कि हादसे स्थल पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ बचाव दल भी मौजूद है और हादसे कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं हादसे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें आसानी से देखा जा सकता है कि विमान के परखच्चे उड़ गए हैं। चारों तरफ धुआं और विमान का मलबा दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते किया है, उन्होंने ट्वीट किया है कि मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं। इससे पहले राजस्थान के भरतपुर में एक विमान क्रैश होने की खबरें सामने आई हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस विमान को वायुसेना का फाइटर जैट बताया जा रहा है लेकिन भरतपुर के डीसी आलोक रंजन ने इसे चार्टर्ड विमान बताया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस हेलिकॉप्टर भी बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतपुर में विमान का मलबा जिले के पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास गिरा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़