DW Samachar – Header
BREAKING

Pathaan Day 3 Box Office Collection-Earning India & Worldwide

कलेक्शन का जारी हुआ आंकड़ा: बायकॉट की मुहिम पर भारी पड़ती पठान, तीसरे दिन कमाई का बनाया रिकॉर्ड, प्रशंसकों में छाया शाहरुख का जादू
Pathan-Movies-SRK

कलेक्शन का जारी हुआ आंकड़ा: बायकॉट की मुहिम पर भारी पड़ती पठान, तीसरे दिन कमाई का बनाया रिकॉर्ड, प्रशंसकों में छाया शाहरुख का जादू

Pathan Day 3 Box Office Collection-Earning India & Worldwide
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

साल 2022 में रक्षाबंधन के दिन रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का बड़ा कारण बायकॉट की मुहिम मानी गई। ‌लेकिन आमिर खान पर शाहरुख खान भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर भी सोशल मीडिया और सड़कों पर जबरदस्त तरीके से बहिष्कार की मुहिम चलाई गई। लेकिन पठान ने कमाई में डंका बजा रखा है। इस फिल्म का पूरे देश भर में हिंदू संगठनों ने खूब विरोध किया। लेकिन विरोध के बावजूद देश दुनिया में पठान का जादू चल रहा है। 4 साल बाद फिल्मों में वापसी करने वाले बादशाह खान के प्रशंसकों में पठान को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखी जा सकती है।

Protest Against Pathan Underway In Several Parts Of The Country
Protest Against Pathan Underway In Several Parts Of The Country

‌25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तीन दिन में ही तोड़ दिए हैं। कोरोना महामारी के बाद से बॉलीवुड फिल्मों का बिजनेस सुस्त चल रहा था, ऐसे में ‘पठान’ ने बॉलीवुड पर लगे ग्रहण को नए साल के साथ खत्म कर दिया है। वीक डे पर रिलीज होने के बावजूद शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर तूफान लेकर आई है।

Digital Women Trust

शाहरुख की फिल्म ने भारत और विदेशों में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए परमिट डे और वीकेंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, 2 दिनों में भारत और दुनिया में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई करने वाली पठान ने तीसरे दिन भी अपना जलवा कायम रखा है। फिल्म ने 160 करोड़ नेट घरेलू और दुनिया भर में 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन ये आंकड़ा कम हुआ है। लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की कमाई अच्छी रही है। पठान’ की तीसरे दिन की कमाई की तरफ तो इसमें पहले दो दिन के मुताबिक हल्की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन नॉन हॉलिडे के हिसाब से ‘पठान’ की ये कमाई भी काबिल ए तारीफ मानी जा रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘पठान’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स पर 35 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि आने वाले दो दिनों में ‘पठान’ की कलेक्शन में दोबारा से बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म ‘पठान’ का निर्देशन संभाला है। देखा जाए तो इंडस्ट्री के यह इकलौते डायरेक्टर हैं, जिनकी बैक-टू-बैक दो फिल्में सुपरडूपर हिट रही हैं। सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की सक्सेस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, फिल्म इतिहास रच रही है। सब चाहते हैं कि उनकी फिल्म हिट हो, लेकिन प्लान के हिसाब से कई बारी चीजें नहीं मिल पाती हैं। मेरे लिए बैक-टू-बैक दो हिट फिल्में देना, अद्भुत एक्स्पीरियंस है। मैं बहुत कुश हूं और पहले से ज्यादा इंस्पायर हूं सेट पर वापसी के लिए। ऑडियन्स के लिए मैं पहले से ज्यादा कुछ अच्छा करने का प्लान कर रहा हूं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़