DW Samachar – Header
BREAKING

Twitter Suspends Indian Rival Platform Koo’s Query Handle

एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने भारतीय सोशल मीडिया साइट्स 'कू' का अकाउंट भी कर दिया सस्पेंड
Twitter Suspends Indian Rival Platform Koo\'s Query Handle

एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने भारतीय सोशल मीडिया साइट्स ‘कू’ का अकाउंट भी कर दिया सस्पेंड

Twitter Suspends Indian Rival Platform Koo’s Query Handle
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने भारत में देसी टि्वटर कहे जाने वाले का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (KOO) का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया है। इसे लेकर कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा ट्विटर थ्रेड शेयर किया और मस्क पर कई आरोप लगाए। कू के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, ‘हमें पता नहीं है कि हैंडल क्यों सस्पेंड किया गया है। कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।’ उन्होंने एक ट्वीट भी किया ‘ट्विटर पर कू के एक हैंडल को बैन कर दिया गया है। किस लिए?! क्योंकि हम ट्विटर से कॉम्पिटिशन करते हैं? इसलिए? मास्टोडन भी आज ब्लॉक कर दिया गया। ये कैसी फ्री स्पीच और हम किस दुनिया में जी रहे हैं? यहां क्या हो रहा है @elonmusk?’

बता दें कि ट्विटर ने गुरुवार और शुक्रवार को पत्रकारों के साथ कई अकाउंट बैन किए हैं। इसके पीछे कारण यह दिया गया कि इन पत्रकारों ने मस्क का रियल टाइम लोकेशन शेयर किया था। इसके साथ ही ट्विटर ने Mastodon का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया है। मैस्टॉडन ट्विटर जैसा ही माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट है, लेकिन यह ओपन सोर्स नेटवर्क पर काम करता है। बैन के बाद ट्विटर पर मैस्टॉडॉन के सर्वर के लिंक्स काम नहीं कर रहे थे या फिर कुछ लिंक्स पर क्लिक करने पर ट्विटर इन्हें असुरक्षित लिंक बता रहा था। बता दें कि कू को मार्च 2020 में देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था। कू को इसे बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़