DW Samachar – Header
BREAKING

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन कर धमकी देने वाले युवक की पुलिस ने की पहचान

शनिवार को केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने वाले आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि धमकी देने वाला कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा है। वह इस समय कर्नाटक के बेलगावी जेल में बंद है। वहां अवैध रूप से … Read more

Union Minister Nitin Gadkari received death threats
Threatening calls to Union Minister Nitin Gadkari’s office: accused identified as Jayesh Kantha, a jailed gangster
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

शनिवार को केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने वाले आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि धमकी देने वाला कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा है। वह इस समय कर्नाटक के बेलगावी जेल में बंद है। वहां अवैध रूप से फोन का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी के पास से एक डायरी भी बरामद की गई है। नागपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए जेल प्रशासन से रिमांड मांगा है। नितिन गडकरी के नागपुर स्थित ऑफिस में शनिवार को धमकी भरे तीन कॉल आए। पहला सुबह 11.25 बजे, फिर 11.32 बजे और तीसरा 12.32 बजे। कॉल बीएसएनल नेटवर्क से किए गए थे। धमकी भरे कॉल के बाद गडकरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके कार्यक्रम स्थलों पर भी ज्यादा सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़