DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

The 62nd Foundation Day of Kendriya Vidyalaya Sangathan was celebrated with great pomp at Kendriya Vidyalaya Jehanabad.

जहानाबाद: केंद्रीय विद्यालय संगठन के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जहानाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय था, “भविष्य का निर्माण करते समय अतीत का सम्मान करें। समारोह की शुरुआत प्राचार्य श्री रवींद्र राम द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद गायत्री परिवार ने प्रेरक प्रसंगों और भजन गायन के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया। छात्रों ने नारी सशक्तिकरण, बाल विवाह, और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता नाटकों का प्रदर्शन किया। प्राथमिक और माध्यमिक विंग के समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, छात्रों ने स्थापना दिवस पिरामिड बनाकर केंद्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्यों को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशेष अतिथि, डॉ. रंजीत कुमार भारती, विभागाध्यक्ष (राजनीतिशास्त्र), केपीएस कॉलेज, हुलासगंज, ने हरिवंश राय बच्चन की कविताओं के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य रवींद्र राम ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को अच्छे नागरिक बनने और समाज व देश के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में वर्षभर आयोजित विभिन्न सीसीए प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन सीसीए प्रभारी अखिलेश कुमार गुप्ता के कुशल प्रबंधन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों की हौसलाअफजाई की। स्थापना दिवस समारोह ने छात्रों और शिक्षकों को संगठन के उद्देश्यों की ओर प्रेरित करते हुए इसे यादगार बना दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News