DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पीएम मोदी के विमान और राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, दोनों नेता एयरपोर्ट पर फंसे, बढ़ाई गई सुरक्षा

Technical Glitches in PM Modi’s Plane and Rahul Gandhi’s Helicopter, Both Leaders Stranded at Airport; Security Tightened

यह भी इत्तेफाक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर एक ही समय पर तकनीकी खराबी आने के कारण अपनी उड़ान नहीं भर सका। दोनों नेता गुरुवार को झारखंड में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए जनसभा करने पहुंचे थे। झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लेन में गुरुवार को तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण उनके दिल्ली लौटने में देर हो रही है। मोदी का विमान देवघर एयरपोर्ट में ही खड़ा है। यहां से वे बिहार के जमुई गए थे। पीएम प्लेन में ही बैठकर उसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष विमान भारतीय वायुसेना का है। पीएम मोदी के दिल्ली लौटने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया है। एटीसी से क्लीयरेंस न मिल पाने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है और गोड्डा में ही आधे घंटे से फंसा हुआ है। इस बीच कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर इस समय गोड्डा के बेलबड्डा में रुका हुआ है, उन्हें महागामा के लिए उड़ान भरनी थी। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर फंसने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हेलीकॉप्टर के अंदर राहुल गांधी बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आसपास भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी को गोड्डा से महागामा के लिए उड़ान भरनी थी, हालांकि उन्हें एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से क्लीयरेंस नहीं मिल पा रही है।कांग्रेस ने इसके लिये बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया है। राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में रुका रहा। हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस न मिलने पर कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है। विधायक ने इसे बीजेपी की गलत नीति बताया है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News