टी-20 में सूर्यकुमार यादव बने विश्व के सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए तीन टी20 मैचों के सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने अफ्रीकी गेंदबाजी की तबियत से परीक्षा ली और क्या खूब शॉट्स खेले। ऐसा लगने लगा था मानो अफ्रीकी गेंदबाजों से गेंद जमीन पर गिर ही नहीं रही थी। और इसमें रोहित शर्मा, के एल राहुल, विराट कोहली दिनेश कार्तिक सबका योगदान रहा लेकिन एक विशेष योगदान रहा भारतीय स्वदेशी 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव का।
सूर्यकुमार यादव ने ना सिर्फ विस्फोटक पारी खेली बल्कि अफ्रीकी गेंदबाजों का मजाक बना डाला। मात्र 22 गेंदों में 5 छक्के और 5 ही चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेल सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप में विश्व के गेंदबाजों को एक फरमान दे डाला है कि उनसे पूरे सीरीज में डरने की जरूरत है। 227 रनों के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर ना सिर्फ अफ्रीकी गेंदबाजों की बखियाँ उधेड़ी बल्कि भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बना डाला।
इससे पहले भारत की ओर से युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में 50 रन जड़ दिए थे जब उन्होंने स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए थे। इसके बाद दूसरा तेज अर्धशतक आया 2021 में के एल राहुल के बल्ले से। स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों पर 50 रन जड़े थे। गौतम गंभीर ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ 2007 में ही 20-20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
सूर्यकुमार यादव विश्व के पहले ऐसे क्रिकेटर बने जिन्होंने सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरा किया। सूर्यकुमार ने 573 गेंदों पर ही 174 के स्ट्राइक रेट से 1000 रन पूरे किए हैं। इस क्रम में ग्लेनमैक्सवेल दूसरे ( 604 गेंदों पर 166 के स्ट्राइक से) नम्बर पर, कॉलिन मुनरो (635 गेंदों पर 157 के स्ट्राइक रेट से) तीसरे नम्बर पर, एविन लुइस चौथे और थिसारा परेरा पांचवे नम्बर पर हैं।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












