DW Samachar – Header
BREAKING

Paris: Two dead and several injured in attack

Paris shooting Two dead and several injured in attack
Paris shooting Two dead and several injured in attack

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हमलावर ने फायरिंग कर दो लोगों की जान ली, चार घायल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 2 की मौत हो गई । रायटर्स रिपोर्ट के मुताबिक, 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। 69 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकल मीडिया ने पुलिस अफसरों के हवाले से यह जानकारी दी है। पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया- क्रिसमस के पहले इस तरह की घटना ने हमें परेशान कर दिया है। हम हर नागरिक को सुरक्षा देने का वादा करते हैं। फिलहाल, घटना वाली जगह से आम लोग दूर रहें, क्योंकि इससे जांच पर असर पड़ सकता है। एक शख्स ने यहां फायरिंग की है। हमने उस पर फौरन काबू कर लिया। पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पेरिस पुलिस ने ट्वीट किया कि लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है। आपातकालीन सेवाओं ने अभिायन तेज कर दिया है। बता दें कि कनाडा के ओंटारियो शहर के वॉन इलाके की एक इमारत में 19 दिसंबर को देर रात एक संदिग्ध ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी और कुछ ही देर में उसने एनकाउंटर में 73 वर्षीय संदिग्ध आरोपी को मार गिराया था। वहीं अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में 23 नवंबर को अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसा दी थीं। इसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। हालंकि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए हमलावर को भी मार गिराया था। यह वारदात अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक में हुई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़