DW Samachar – Header
BREAKING

Shashi Tharoor to run for congress party Presidency

कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी ने दी मंजूरी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में आज बार फिर से हलचल बढ़ गई है। एक तरफ जहाँ गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्य की कांग्रेस इकाइयों ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए … Read more

shashitharoor

कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी ने दी मंजूरी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में आज बार फिर से हलचल बढ़ गई है। एक तरफ जहाँ गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्य की कांग्रेस इकाइयों ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर भी पार्टी अध्यक्ष पद की रेस में उतरने वाले हैं। और अब खबर यह भी है कि इसके लिए उन्हें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झंडी भी मिल गई है। कहा जा रहा है कि इस संदर्भ में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है।

सूत्रों के मुताबिक, शशि थरूर को सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिली है। शशि थरूर ने मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी से वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि अगर शशि थरूर चाहें तो पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। कोई भी चुनाव लड़ सकता है। बहरहाल, शशि थरूर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी मुलाकात किस परिप्रेक्ष्य में हुई है।
मालूम है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़