DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शकुराबाद: 12 वर्षीय बच्ची चला रही आंगनबाड़ी केंद्र, सेविका रहती हैं पटना

Shakurabad: 12 year old girl is running Anganwadi centre, maid lives in Patna

रतनी फरीदपुर प्रखंड के सेसम्बा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 150 की स्थिति ने बिहार सरकार की बाल विकास परियोजना की पोल खोल दी है। इस केंद्र की सेविका पटना में रहकर केंद्र संचालन कर रही हैं, जबकि केंद्र की जिम्मेदारी एक 12 वर्षीय बच्ची निभा रही है।

स्थानीय लोगों और लाभुकों की शिकायत के बाद जब केंद्र का निरीक्षण किया गया, तो वहां मात्र पांच से सात बच्चे उपस्थित थे। बच्चों ने बताया कि सेविका कभी-कभार ही आती हैं, और केंद्र का संचालन एक बच्ची करती है। बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें बिस्कुट के अलावा कोई भोजन नहीं दिया जाता।

सरकार हर महीने लाखों रुपये खर्च कर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को पोषण और शिक्षा की सुविधा देने का दावा करती है। परंतु सेविका की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण यह योजना पूरी तरह विफल हो रही है।

इस संबंध में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह मामला सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर गहरे सवाल खड़ा करता है और गरीब बच्चों के हक को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने का खुलासा करता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News