DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पी०पी०एम० स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी: बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Science exhibition in PPM school: Children performed brilliantly.



जहानाबाद वेंकटेश्वर नगर स्थित पी०पी०एम० स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता स्कूल के अध्यक्ष डॉ० एस०के० सुनील ने की। कार्यक्रम के दौरान डॉ० एस०के० सुनील और डॉ० इंदु कश्यप ने मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान से प्रेरित कई अनूठे और उपयोगी मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में शामिल मुख्य मॉडलों में कक्षा 5 से रिया और उनकी टीम का अर्थक्वेक अलार्म, कुंदन और टीम का वॉटर प्यूरीफायर, समीर का लाइट बल्ब, यीशु का स्मार्ट सिटी मॉडल, और रोमिन्स व उनकी टीम का वॉटर विंड मिल प्रमुख रहे। कक्षा 6 से रविश और उनकी टीम ने फार्मिंग मेथड, दीपक और टीम ने टेम्परेचर शोइंग डिवाइस, तथा ईशा और उनकी टीम ने डिजास्टर अलर्ट जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 7 के कुणाल और उनकी टीम ने हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, कक्षा 8 के अमन और उनकी टीम ने रेस्पिरेटरी सिस्टम, कक्षा 9 की साक्षी और उनकी टीम ने लाई-फाई, और कक्षा 10 के पीयूष और उनकी टीम ने फायर रिमोट सेंसर मॉडल प्रदर्शित किए। अधिकारियों ने बच्चों की इस प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है और उनकी रचनात्मकता बढ़ती है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा, “बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन यह दिखाता है कि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम स्कूलों में नियमित रूप से होने चाहिए।” डॉ० एस० के० सुनील ने कहा कि बच्चों ने जिस तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य नंदकिशोर शर्मा, शिक्षक मनोज कुमार पाठक, जयप्रकाश कुमार, मिथिलेश पाठक, रूपा कुमारी, नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, अमित कुमार, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, खुशी कुमारी और आचार्य नारायण निराला उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी शिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News