DW Samachar – Header
BREAKING

Salaam Venky Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल लंबे अंतराल के बाद सिने पर्दे पर दिखाई दीं, मां-बेटे पर आधारित है फिल्म

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस काजोल काफी लंबे अंतराल के बाद सिनेमा के पर्दे पर दिखाई दीं। काजोल स्टारर ‘सलाम वेंकी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म मां-बेटे की कहानी पर आधारित है। पिछले दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। साल 2005 में आई श्रीकांत मूर्ति के उपन्यास ‘द लास्ट हुर्रे’ पर आधारित फिल्म … Read more

Salaam-Venky-Movie

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस काजोल काफी लंबे अंतराल के बाद सिनेमा के पर्दे पर दिखाई दीं। काजोल स्टारर ‘सलाम वेंकी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म मां-बेटे की कहानी पर आधारित है। पिछले दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। साल 2005 में आई श्रीकांत मूर्ति के उपन्यास ‘द लास्ट हुर्रे’ पर आधारित फिल्म ‘सलाम वेंकी’ 24 साल के लड़के वेंकटेश की कहानी है। जो पल-पल अपने मौत की आहट महसूस करता है। इस फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान भी कैमियो में हैं। वहीं आमिर खान के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद पहली बार किसी फिल्म में नजर आए हैं। एक्टर वत्सल सेठ ने काजोल की हालिया रिलीज ‘सलाम वेंकी’ की तारीफ करते हुए इसे एक “थॉट प्रवोकिंग इमोशनल” फिल्म बताया है।‌ उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग से काजोल और रेवती के साथ एक तस्वीर भी अपने इंस्टा पर शेयर की है। फिल्म में राजीव खंडेलवाल डॉक्टर की भूमिका में हैं तो अहाना कुमरा बतौर जर्नलिस्ट अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई हैं, राहुल बोस ने वकील तो प्रकाश राज ने जज के किरदार बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। राजीव खंडेलवाल ने काजोल स्टारर फिल्म ‘सलाम वेंकी’ का हिस्सा बनने पर एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने कहा, ऐसा बहुत बार नहीं होता है कि आप फिल्म का हिस्सा सिर्फ इसलिए बन जाते हैं क्योंकि आप बताई जा रही कहानी का हिस्सा बनना चाहते हैं। हम सब सुजाता और वेंकी की प्रेरक और सुंदर कहानी बताने के लिए एक साथ आए थे। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस काजोल ने अपने फैंस से इसे सिनेमाघरों में देखने की रिक्वेस्ट की है। एक्ट्रेस ने इसे लेकर ट्वीट किया, अपने लव्ड वंस को एक बड़ा सरप्राइज दें। इस वीकेंड में #SalaamVenky को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़