DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

RR vs CSK, IPL 2023: राजस्थान ने बताया कि वह अभी भी माही एन्ड कम्पनी पर भारी है

RR vs CSK IPL 2023: Rajasthan beats Chennai by 32 runs
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजस्थान एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी देने में कामयाब रहा। पिंक सिटी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए आईपीएल के 37वें मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 32 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला संजू सैमसन के पक्ष में गया और देखते ही देखते आईपीएल की सबसे मजबूत ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और जॉश बटलर ने धागा खोल दिया। हालंकि बटलर जिस अंदाज में खेल रहे थे वह उनका स्वभाविक खेल नहीं है लेकिन एक साइड से यशस्वी ने किसी भी चेन्नई के गेंदबाजों को बकसने का नाम नहीं लिया और लगातार शॉट खेलते रहे।

पहला विकेट ज़ब 86 के स्कोर पर गिरा ज़ब जॉश बटलर जडेजा के शिकार बने लेकिन तब तक उन्होंने यशस्वी जयसवाल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दी। बटलर 21 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चौके शामिल थे। लेकिन एक छोर से यशस्वी ने चेन्नई के गेंदबाजो को चैन की सांसे नहीं लेने दी। हालंकि बटलर के आउट होनें के बाद संजू सैमसन भी ज्यादा नहीं कुछ कर पाए और मात्र 17 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए। 132 के टोटल स्कोर पर ज़ब यशस्वी आउट हुए उस वक्त तक उन्होंने 43 गेंदों में शानदार 77रन बना चुके थे जिसमें 4 छक्के और 8 चौके शामिल था।

हालंकि राजस्थान के टोटल स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में ध्रुव और पडिक्ल का शानदार योगदान रहा। ध्रुव 15 गेंदों में 34 रन जिसमें 3 चौके और 2 छक्के जबकि 13 गेंदों में 5 चौके की मदद से 27 रन पड़िकक्ल ने बनाकर राजस्थान को 200 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच मात्र 20 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी हुई। चेन्नई की तरफ से तुषार देशपांडे 2 जबकि तीक्षाना और जडेजा को एक एक विकेट मिले। तीक्षाना ने काफ़ी किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च किये जबकि जडेजा ने 32 रन खर्च करें।

203 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत साधी रही और कान्वें 16 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर ज़म्पा का शिकार बने। 42 रन पर पहला विकेट गवाने के बाद चेन्नई एक बार फिर से रनों के लिए रहाणे पर डिपेंड हो गया। रहाणे जिनका यह आईपीएल काफ़ी शानदार रहा है अभी तक। लेकिन कल उन्होंने भी कुछ ज्यादा नहीं किया और 15 रन बनाकर आश्विन के शिकार बने। फिर ऋतुराज गायकवाड का साथ मिला शिवम दूबे का और यहाँ से शुरुआत हुआ रनों का तेजी से बनना लेकिन इसी बीच ऋतुराज 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए और फिर आये रायडू भी 0 रन पर चलते बने।

शिवम दूबे ने जरूर 33 गेंदों में 52 रनों की पारी में 4 छक्के और 2 चौके लगाए लेकिन तब तक रनो का प्रेसर हावी हो गया था और इसी दबाव में वे आउट हो गए। मोईन अली ने 12 गेंदों में और जडेजा 15 गेंदों में 23-23 बनाकर not आउट रहे लेकिन तब तक काफ़ी लेट हो चुका था और राजस्थान ने सिर्फ यह मैच ही 32 रनों से नही जीता बल्कि चेन्नई को टॉप पॉजिशन से हटाकर तीसरे नंबर पर कर दिया और खुद टॉप पर सिरमौर हो गया।

अमन पाण्डेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News