DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

राजद के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव ने इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी के नेतृत्व की पैरवी की

RJD Senior Leader Lalu Prasad Yadav Advocates Mamata Banerjee's Leadership in INDIA Alliance

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर आपस में कलह बढ़ता जा रहा है। गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कुछ दिनों से बयान आना शुरू हो गए हैं। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गठबंधन को लीड करने को लेकर दिए गए बयान के बाद इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं की टिप्पणी आना शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुप्रीमो लालू यादव ने भी ममता बनर्जी को गठबंधन का नेता बनाने की पैरवी की है। लालू यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस का नेता चुना जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सीधी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विरोध का कोई भी मतलब नहीं है। हम ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे। ममता बनर्जी को (आईएनडीआईए ब्लॉक) का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी गठबंधन में ममता बनर्जी की भूमिका का समर्थन करते हुए कहा कि वे भी चाहते हैं कि वे एक अहम भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कोलकाता में उनसे मिलेंगे। राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम ममता बनर्जी की राय जानते हैं। हम भी चाहते हैं कि वे इंडिया अलायंस की एक प्रमुख भागीदार बनें। चाहे ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल हों या शिवसेना, हम सब एक साथ हैं। हम जल्द ही कोलकाता में ममता बनर्जी से बात करने जाएंगे।’ इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उन्हें टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के किसी भी वरिष्ठ नेता द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि फैसला आम सहमति से लिया जाना चाहिए।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने गठबंधन के नेतृत्व और समन्वय को लेकर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब इसका प्रबंधन करना उन लोगों पर निर्भर है जो इसका नेतृत्व कर रहे हैं। अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस यही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है। वहीं, सीपीआई महासच‍िव डी राजा ने कहा, कांग्रेस को आत्‍मचिंतन करने की जरूरत है। उसने हर‍ियाणा और महाराष्‍ट्र चुनावों में इंडिया अलायंस के दलों को साथ नहीं लिया। कांग्रेस ने अगर गठबंधन सहयोग‍ियों की बात सुनी होती तो महाराष्‍ट्र और हर‍ियाणा में वो नतीजे नहीं होते, जो आज देखने को मिले हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल परिप्रेक्ष्य में ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News