DW Samachar – Header
BREAKING

104 वें दिन हरियाणा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने नूंह में किया जनसभा को संबोधित

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Resumes From Haryana's Nuh
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Resumes From Haryana's Nuh

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बुधवार को पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत हरियाणा के नूंह से शुरू कर दी है। इस दौरान राहुल गांधी ने नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाती है, जबकि दूसरी लोगों की आवाज है, किसान और मजदूर की आवाज।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 100 दिनों के पार पहुंच चुकी है और अब यह राजस्थान के बाद चलते चलते हरियाणा पहुंच चुकी है। इसे देखते हुए हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर से लेकर फिरोजपुर-झिरका तक जाम देखने को मिला है। इस दौरान जगह-जगह पार्टी के वॉलिंटियर राहगीरों की मदद कर रहे थे। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा से भूपेंद्र हुड्डा, चौधरी उदयभान, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई स्थानीय नेता यात्रा में शामिल हुए।

Digital Women Trust

बता दें कि आज सुबह चार बजे से ही हरियाणा के प्रवेश स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। घने कोहरे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ राजस्थान हरियाणा की सीमा पर पहुंची थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एंट्री स्थल तक छोड़ने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत, सचिन पायलट, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, दीपेन्द्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यात्रा की शुरुआत करने से पहले नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई कोई नई नहीं है और यह हजारों साल से चली आ रही है। यह कोई नई लड़ाई नहीं है, यह मत सोचो कि यह लड़ाई आज की है या 21वीं सदी की है, यह लड़ाई हजारों साल पुरानी है… एक विचारधारा जो कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ देती है और दूसरी लोगों, किसानों, गरीब और मजदूरों की आवाज है। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई चलती रहेगी, लेकिन इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की भूमिका है और हम सभी की भूमिका है। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है।उन्होंने कहा, ‘मैं भारत जोड़ो यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रहा हूं। जब ये लोग इस देश में नफरत फैलाने जाते हैं, तो हमारी विचारधारा के लोग प्यार और स्नेह फैलाने निकलते हैं।’कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आजकल कांग्रेस, बीजेपी, सपा इत्यादि के नेताओं और जनता के बीच में खाई बन गई है, नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं है और घंटों भाषण देते हैं। हमने इस यात्रा में इसे बदलने की कोशिश की है।

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये चुनाव जीतो यात्रा नहीं है, इसका 2024 से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि जय जवान नारे के साथ आज राहुल गांधी, पूर्व सैनिकों से मुलाक़ात करेंगे। परसों वे किसानों से मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद जब यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा तो राहुल गांधी, पहलवानों से मिलेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़