DW Samachar – Header
BREAKING

Rahul Gandhi VIOLATED security protocol 113 times: CRPF responds to Congress charge

राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा के नियमों का किया उल्लंघन, कांग्रेस के लिखे गए पत्र का सीआरपीएफ ने दिया जवाब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पार्टी ने गृह मंत्रालय को पिछले दिनों पत्र लिखा था। कांग्रेस की ओर से लिखे गए इस पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा मजबूत करने की … Read more

Rahul-Gandhis-Bharat-Jodo-Yatra-Resumes-From-Haryanas-Nuh

राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा के नियमों का किया उल्लंघन, कांग्रेस के लिखे गए पत्र का सीआरपीएफ ने दिया जवाब

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Resumes From Haryana's Nuh
Rahul Gandhi VIOLATED security protocol 113 times: CRPF responds to Congress charge
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पार्टी ने गृह मंत्रालय को पिछले दिनों पत्र लिखा था। कांग्रेस की ओर से लिखे गए इस पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की गई थी। कांग्रेस के इस जवाब में अब गुरुवार को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने बयान दिया है। इसमें कहा गया है कि राहुल ने 2020 से अब तक कई बार सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। उन्होंने 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सुरक्षा की मांग की थी। इसको लेकर पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में कई बार चूक हुई है। इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यात्रा में शामिल कई लोगों से पूछताछ की है।सीआरपीएफ के मुताबिक, कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा। केसी वेणुगोपाल ने चिट्ठी में लिखा, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं। आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। सीआरपीएफ के मुताबिक संरक्षित व्यक्ति के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था तब ठीक काम करती है, जब संरक्षित व्यक्ति स्वयं निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करता है। वहीं, कई मौकों पर राहुल गांधी की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन देखा गया है और इस बारे में समय समय पर जानकारी दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़