DW Samachar – Header
BREAKING

बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन नहीं रहे, कई सुपरहिट फिल्में बनाई

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का आज मुंबई में निधन हो गया है। नितिन मनमोहन काफी समय बीमार थे और मुंबई के अस्पताल में एडमिट थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नितिन के दोस्त कलीम खान की तरफ से अपनी रिपोर्ट में बताया … Read more

Producer-Nitin-Manmohan-passes-away
Producer Nitin Manmohan passes away
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का आज मुंबई में निधन हो गया है। नितिन मनमोहन काफी समय बीमार थे और मुंबई के अस्पताल में एडमिट थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नितिन के दोस्त कलीम खान की तरफ से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिल्ममेकर पिछले 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उन्हें डॉक्टर्स ने बचाने की पूरी कोशिश की पर नितिन मनमोहन को नहीं बचाया जा सका। बता दें कि नितिन मनमोहन फिल्मों के फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं, जिन्हें ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ समेत कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है। अपने पिता की तरह ही नितिन मनमोहन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे।

उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इनमें ‘बोल राधा बोल’ (1992), ‘लाडला’ (1994), ‘यमला पगला दीवाना’ (2011), ‘आर्मी स्कूल’, ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ (2001), ‘दस’ (2005), ‘चल मेरे भाई’ (2001), ‘महासंग्राम’ (1990), ‘इंसाफ: द फाइनल जस्टिस’ (1997), ‘दीवानगी’, ‘नई पड़ोसन’ (2003), ‘अधर्म’ (1992), ‘बाघी’, ‘ईना मीना डीका’, ‘तथास्तु’, ‘टैंगो’ सहित कई बड़ी फिल्में हैं।

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़