कंबोडिया के होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 50 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कंबोडिया के पोइपेट के एक होटल में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में लगभग 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 30 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है।
बताया जा रहा है कि होटल में आग इतनी भीषण है कि अभी भी 50 से ज्यादा लोग फंसे हैं और उन्हें रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं। यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। यहां पिछले कई घंटों से पूरा होटल आग से घिरा है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होटल की बिल्डिंग को बड़ा नुकसान हुआ है और एक बड़ा हिस्सा आग लगने के बाद गिर गया। वहीं दमकलकर्मियों का कहना है कि अब तक 70 फीसदी आग पर कब्जा पाया जा चुका है। हालांकि, इसे पूरी तरह बुझाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। होटल में फंसे 53 लोगों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















