DW Samachar – Header
BREAKING

राहुल गांधी ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज राजस्थान के अलवर मालखेड़ा पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर फिर हमला बोला। मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। उनका इशारा … Read more

IMG-20221219-WA0013
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज राजस्थान के अलवर मालखेड़ा पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर फिर हमला बोला। मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। उनका इशारा भाजपा की ओर था। राहुल गांधी ने कहा कि आपका (भाजपा) बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है। इसके साथ राहुल गांधी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय योजना की खुलकर प्रशंसा की। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा में एक रस्सी है, जिसके अंदर सारे सीनियर नेता रहते हैं। रस्सी के बाहर लोकल नेता रहते हैं। इस रस्सी को तोड़ना पड़ेगा। इसका मतलब है कि हमारे कार्यकर्ता, हमारे लोकल नेताओं की आवाज सरकार और उसके ऑफिस में सुनाई देनी चाहिए और उससे भी जरूरी है कि राजस्थान के आम आदमी की आवाज हर सरकारी ऑफिस में सुनी जानी चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार सुबह सदन में मौजूद थे। उसके बाद राजधानी दिल्ली से सीधे अलवर पहुंचे। ‌ यहां पर राहुल गांधी के साथ मंच पर नजर आए। ‌खड़गे ने भाजपा और उसके नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम नहीं डरेंगे। इस पार्टी के लोगों ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं। आजादी के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी, क्या देश के लिए भाजपा नेताओं के घर में कुत्ता भी मरा है। कांग्रेस कुछ भी बोले तो वे देशद्रोही कहते हैं। खड़गे ने कहा, देश में लोगों को बांटा जा रहा है। संसद में चीन के मुद्दे पर चर्चा करने से सरकार भाग रही है। संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में एलान किया- हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा। बता दें कि राहुल गांधी के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, बयान को कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल ट्विटर पर भी शेयर किया है। ‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़