वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणी को नए अटॉर्नी जनरल के रूप में किया नियुक्त

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणी को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। वेंकटरमणी नए अटॉर्नी जनरल के रूप में केके वेणुगोपाल का स्थान लेंगे। मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। वह 91 वर्ष के हैं और अपने तीसरे विस्तार पर हैं। कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के कार्यालय ने एक ट्वीट में नियुक्ति की पुष्टि की।
"I thank the Hon'ble Prime Minister, the Home Minister, the Law Minister for placing confidence in me to take up this sensitive assignment"#WATCH Senior Advocate Sh. R. #Venkataramani express himself after being appointed as the new Attorney General for India w.e.f 1st Oct'22 pic.twitter.com/ytTVxrMpXC
— Office of Kiren Rijiju (@RijijuOffice) September 28, 2022
ट्वीट में कहा गया कि, “राष्ट्रपति ने आर वेंकटरमणी, वरिष्ठ अधिवक्ता को दिनांक 1 अक्टूबर, 2022 से भारत के महान्यायवादी के पद पर नियुक्त किया है।


Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















