DW Samachar – Header
BREAKING

उत्तराखंड में हलचल शुरू,जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, हाईकमान के बुलावे पर सीएम धामी दिल्ली पहुंचे

उत्तराखंड में हलचल शुरू,जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, हाईकमान के बुलावे पर सीएम धामी दिल्ली पहुंचे
Pushkar Singh Dhami to continue as Uttarakhand CM
Pushkar Singh Dhami Delhi visit stir speculation of Uttarakhand’s cabinet expansion
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल शुरू हो गई है। ‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए। सीएम धामी दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचे। ‌ बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने जल्द कैबिनेट विस्तार को लेकर संकेत भी दिए थे। ‌‌भाजपा हाईकमान ने सीएम धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी पित्र पक्ष चल रहे हैं । 26 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रही है। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। बता दें कि 29 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट की लिस्ट जारी हुई थी जिसमें सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य़ा, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा जैसे नाम शामिल किए गए थे। सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग, प्रेम चंद अग्रवाल के पास वित्त के साथ शहरी विकास व आवास, गणेश जोशी के पास कृषि मंत्रालय, धन सिंह रावत के पास शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। सुबोध उनियाल वन, रेखा आर्य़ा बाल विकास मंत्रालय, चंदन राम दास समाज कल्याण और सौरभ बहुगुणा पशुपालन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़