DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री नाम पर मची खींचतान के बीच पहली बार शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाजपा जो निर्णय लेगी वह मुझे मंजूर

Press Conference: Eknath Shinde Breaks Silence Amid Maharashtra CM Dispute, Says BJP’s Decision Will Be Final

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर खींचतान के बाद पहली बार कार्यवाहक के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुझे मुख्यमंत्री का पद नहीं चाहिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व जो फैसला लेगा वह मुझे मंजूर है। एकनाथ शिंदे के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा। बुधवार को ठाणे में कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा का सीएम हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपने आप को कभी सीएम नहीं समझा। मैंने आम आदमी बनकर कार्य किया। मैंने कभी खुद को सीएम नहीं माना। ढाई साल में हमने खूब काम किया। मुख्यमंत्री का मतलब कॉमन मैन होता है। मैंने यही सोचकर काम किया। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए। मुझे पीएम मोदी का हमेशा साथ मिला। महाराष्ट्र में प्रगति की रफ्तार को हमने बढ़ाया। महाराष्ट्र की लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं। हमारी सरकार में लाडली बहनें खुश हैं। हम अपने गठबंधन के साथ मिलकर काम करने वाले लोग हैं। राज्य में हमारी सरकार के बाद हमारी लोकप्रियता बढ़ी है। मैंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया है। कुछ लोग चमचा लेकर जन्मे हैं उन्हें गरीबों का दर्द कहां समझ आएगा। एकनाथ शिंदे ने कहा- चुनाव हुए और उसकी नतीजे आए, हमारे काम की बदौलत ऐतिहासिक नतीजा आया। मैं सबका लाडला भाई हूं। बहनों ने मुझे याद रखा और मेरी रक्षा की। मुझे हर चीज का पता है। कोई नाराज है कोई कहां गया ये मत पूछिएगा। बड़ी जीत है, जो ऐतिहासिक है। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं, हमने जी-तोड़ मेहनत की है। हमने जो भी काम किया है, वो मन से किया है। मेरा काम महाराष्ट्र की जनता के लिए होगा।एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे पद की लालसा नहीं। हम लड़ने वाले लोग नहीं हैं। हम काम करने वाले लोग हैं। मैंने पीएम और गृह मंत्री से भी कह दिया है कि महाराष्ट्र में कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है, कोई नाराज नहीं, कोई गायब नहीं है। यहां कोई मतभेद नहीं है। एक स्पीड ब्रेकर था वो था महा विकास अघाड़ी, वो हटा दिया है। कल गुरुवार को महायुति के तीनों दलों के नेताओं की दिल्ली में बैठक होगी। संभव है कल फडणवीस के नाम पर सीएम की मुहर लग जाए।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News